वर्षा ऋतु मे सेवा कार्य


मानव और जीव सेवा ही धर्म है
सेवा कार्य बस सेवा कार्य ही होते है जिनका उद्देश्य समाज की मुख्य धारा से वंचित अति निर्धन लोगो को मुख्य धारा से जोड कर उन्हे हर क्षेत्र मे जागरूक बनाना होता है।
सेवा कार्य कभी भी परोपकार की श्रेणी मे नही आते है।
जुलाई अगस्त सितम्बर माह मे
वर्षा ऋतु मे किये गये सेवा कार्य
1. महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओ को रोज़गार से जुडे प्रशिक्षण कोर्स ब्यूटी पार्लर कोर्स नृत्य प्रक्षिक्षण कोर्स आदि का निशुल्क प्रशिक्षण 45 महिलाओ को निशुल्क दिया गया ।
2. वर्षा ऋतु मे वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम मे अलग अलग स्थानो पर पक्के पेड लगवाये गये। पुष्कर और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो मे वृक्षारोपण उन्ही स्थानो पर किया गया जहा बाद मे उन्हे जल से सीचा जा सके और उन्हे सुरक्षित रखा जा सके।
3. पशुओ को चारा बाटा खल और हरा चारा पुष्कर और ग्रामीण क्षेत्रो मे खिलवाया गया। पक्षियो को दाना और बन्दरो को आहार खिलवाया गया।
4 . वर्षा ऋतु मे विशेष कर सावन भाद्रपद मास मे जगह-जगह पर मेले लगते है और गरीब परिवार पैदल दुपईया वाहन आदि से यात्रा करते है उनके लिये निशुल्क भोजन पानी और रेनबसेरे की आदि की व्यवस्था की गई।
5 . पैदल और दुपइया वाहन तथा टैक्टर टोली मे बैठे यात्रियो के समूह जो जैसलमेर मे रामदेवरा तक यात्रा करते है उनके लिये 25 अगस्त 2022 से 7 सितम्बर तक निशुल्क भोजन पानी के लिए कैम्प पुष्कर चुंगी नाका अजमेर रोड के सामने लगाया गया जहा प्रतिदिन सुबह लगभग 600और रात को भी लगभग 600 व्यक्तियो ने भोजन ग्रहण किया।
6 . पशुओ मे लम्पी स्किन डीजिज वायरस के प्रभाव को समाप्त करने के लिए पशु चिकित्सक के माध्यम से ओषधि का वितरण देवनगर ग्रामीण क्षेत्र
देव सेना के द्वारा करवाया गया।
7. दिव्यांग बच्चो के साथ जन्म दिन की तथा तथा अलग अलग उत्सवो पर खुशिया मनाई गई। उन्हे प्रोत्साहित करने के लिए उन से केक कटवाये गये भोजन करवाया गया।
8. झुग्गी झोपडिया और कच्ची बस्तियो मे रहने वाले अत्यंत गरीब परिवार को भोजन के पैकेट छतरिया पानी की मटकिया फल व वस्त्र अलग अलग अवसरो पर वितरित किय गये।
9 . झुग्गी झोपडियो के गरीब परिवार के बच्चो को समय समय पर फल, खिलोने और पोष्टिक भोजन पैकेट वितरित किये गये और उन्हे पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।