पुष्कर स्थित जोगणिया धाम के मुख्या उपासक और श्रीमती प्रभाती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक भंवर लाल के नेतृत्व में हरियाली एवं सोमवती अमावस के अवसर पर १०१ महिलाओं को साड़ियां बाटीं | इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. श्री गोपल बाहेती, पूर्व पालिकाध्यक्ष दामोदर शर्मा, पार्षद टीकम शर्मा, कांग्रेस नेता संजय जोशी एवं संरक्षक महेंद्र विक्रम सिंह ने कच्ची बस्ती में घर घर जाकर सारा सामान वितरित किया | धाम में भगवान शंकर का वैदिक मंत्रोच्चार किया गया |
